Header Ads Widget

काशी का यह मंदिर.... 6 महीने तक गंगा जी में डूबा रहता हैं

 6 महीने तक गंगा जी में डूबा रहता हैं काशी का यह मंदिर....




सावन महीने में माँ गंगा करती हैं रत्नेश्वर महादेव का अभिषेक....
केदारखंड में तिल तिल बढ़ते बाबा तिलभांडेश्वर महादेव तो विश्वेश्वर खण्ड में अंश अंश झुकता रत्नेश्वर महादेव का मंदिर है।
कहते हैं जो कही नही होता वो काशी में सचल होता है, जो कही नही दिखता वो काशी में साक्षात दृश्यमान है।
औघड़दानी भगवान शिव और उनकी प्रिय नगरी काशी दोनों निराली है। सावन महीने में माँ गंगा स्वयं रत्नेश्वर महादेव का जलाभिषेक करती हैं।
महाश्मशान के पास बसा करीब 300 वर्ष पुराना यह दुर्लभ मन्दिर आज भी लोगों के लिए आश्चर्य ही है।
प्राचीन यह रत्नेश्वर महादेव का मंदिर एक तरफ झुका हुआ है यह मंदिर 6 महीने तक जल में डूबा रहता है और बाढ़ के समय 40 फीट ऊंचे इस मंदिर के शिखर तक पानी पहुंच जाता है इतिहास बताता है कि इस मंदिर का निर्माण राजमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की दासी रत्नाबाई ने करवाया था इस मंदिर के गर्भ गृह में 1 2 नहीं अपितु कई शिवलिंग स्थापित है जिसे भगवान शिव की कचहरी कही जाती है।
कुछ लोग इस मंदिर को काशी करवट के नाम से बताते हैं किंतु यह मंदिर रत्नेश्वर महादेव जी का है काशी करवट बनारस की कचौड़ी गली में स्थित है।
हर हर महादेव

Post a Comment

0 Comments