Header Ads Widget

सेना में भर्ती कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से रुपये ऐंठने की भी कोशिश, मिले साक्ष्य

 जाट कोटा भर्ती में सेंधमारी की कोशिश में था प्रवीन

दो बैंक अकाउंट, 20 डालर का मिला नोट

प्रवीण की जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने अमेरिका का एक 20 डालर का नोट बरामद किया है। इसके अलावा उसके दो बैंक खाते हैं। उनकी भी डिटेल ली गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक के खातों की जानकारी बिहार पुलिस को भी दी गई है। बैंक से उनकी डिटेल मांगी गई है।

सेंधमारी करने वालों को तलाश रही इंटेलिजेंस

जाट रेजीमेंट सेंटर में पिछले दिनों कैंट पुलिस ने अरुण खान और पाल सिंह को गिरफ्तार किया था। आर्मी इंटेलिजेंस ने उनके पास से फर्जी कागजात बरामद किए थे। इसके बाद अरुण खान के आईएसआई एजेंट होने के शक पर उसके मोबाइल की सीडीआर निकाली गई। इसमें अब आरोपी प्रवीण कुमार से उनका कनेक्शन निकाला जा रहा है। प्रवीण कुमार के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है। इसके जरिए अब तक भर्ती होने आए अभ्यर्थियों से उनके कनेक्शन भी तलाशे जा रहे हैं।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बिहार का फर्जी लेफ्टिनेंट अफसर जाट रेजीमेंट सेंटर में कोटा भर्ती में सेंधमारी की कोशिश कर रहा था। उसके पास से पुलिस ने काफी साक्ष्य बरामद किये है। उसके मोबाइल में कई फोटोग्राफ्स और कई दस्तावेजों के प्रमाण मिले हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने इस मामले में बिहार पुलिस से संपर्क किया है। आरोपी सेना भर्ती कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से रुपये ऐंठने की कोशिश में था।

घर वालों को युवक ने किया गुमराह आर्मी के फर्जी लेफ्टिनेंट प्रवीन कुमार सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने तीन साल पहले एनडीए की परीक्षा पास कर ली थी। लेकिन इंटरव्यू उसका नहीं हुआ। परिवार वालों से उसने यह बात छुपाई। ट्रेनिंग के नाम पर वर्दी पहन कर वह घर से निकल गया। उसके वर्दी वाले फोटो घर और परिवार व रिश्तेदारों के पास में हैं। वह वर्दी में घूमता था।

आर्मी एरिया में वर्दी में रहने से हवलदार सिपाही उसे सैल्यूट करते थे। एनडीए का कार्ड दिखाकर आर्मी मैस में खाना खाता था। इतना ही नहीं युवक ने दावा किया कि वह कैंटीन से शॉपिंग भी कर लेता था। घर में उसके पिता सत्येंद्र कुमार, मां संगीता देवी और एक छोटा भाई है। प्रवीन कुमार ने बताया कि उसने अपने घर वालों को बताया कि वह एनडीए पास कर चुका है। ट्रेनिंग कर रहा है। वह खर्च के लिए घर से 30 हजार हर महीने मंगाता था। उसने बताया था कि ट्रेनिंग के दौरान वेतन नहीं मिलता है।

23 अगस्त को भी पकड़ा गया था कैंट में फर्जी फौजी

बरेली। 23 अगस्त 2022 को भी कैंट पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में तारीफ पड़ा एक फर्जी फौजी को गिरफ्तार कर लिया था। फिरोजाबाद के थाना मठसेना क्षेत्र के गांव विजयपुर भीकमपुर निवासी सुनील यादव उर्फ शिवा यादव पुत्र चन्द्रपाल यादव फर्जी फौजी बनकर घूमता था। सेना की वर्दी पहने हुए फोटो फेसबुक पर अपलोड किया करता था। इसी बीच उसकी दोस्ती थाना क्षेत्र के 220/1 सर्वेन्ट क्वार्टर निकट वुड लाइन आर्मी स्कूल निवासी मेघा यादव पुत्री विनोद यादव से हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से 31 दिसम्बर 2017 को मेघा व सुनील की शादी हो गई। सुनील ने मेघा के परिजनों को झूठा विश्वास दिलाया था कि वह आर्मी में नौकरी करता है। शादी के बाद सुनील व उसके परिजनों ने मेघा को दहेज को लेकर बहुत प्रताड़ित किया। कई बार जान से मारने की कोशिश भी की। 26 मार्च 2022 को मारपीट करने के बाद मेघा को घर से निकाल दिया। मेघा ने थाना कैंट में 14 अप्रैल 2022 को पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज कराया था। 23 अगस्त को कोर्ट में तारीख थी। इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विधायक से कराया सम्मान कई अफसरों से मुलाकात

आरोपी प्रवीन कुमार के पास से फर्जी प्रमाण पत्र और परिचय पत्र मिले हैं। वह सेना के कई अधिकारियों से मिल चुका था। उनके सभी के फोटो उसके पास थे। इसके अलावा उसने बिहार के एक विधायक से अपना सम्मान भी कराया था। सम्मान के फोटो और अखबारों में छपी खबरें भी उसके मोबाइल में थी। पुलिस ने उसका मोबाइल सीज कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments