हिंदू समाज के लिए निस्वार्थ काम करता आरएसएस: राजीव कांत संस, गोड्डा:
अग्रसेन भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोड्डा के गुरु पूजन का कार्यक्रम शुक्रवार को किया गया। गुरु पूजन कार्यक्रम में गोड्डा नगर के सैकड़ों संघ के स्वयंसेवक उपस्थित हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक राजीव कांत ने कहा कि 1927 से लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने गुरु भगवा ध्वज के सामने गुरु पूजन का कार्यक्रम आयोजन करता आ रहा है। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भगवा ध्वज को ही अपना गुरु मानता है। लगातार 97 वर्ष से हिंदू समाज एवं देश के लिए उक्त संगठन कार्य कर रहा है। आज समाज में अपने कार्य के बदौलत ही समाज में आरएसएस की पहचान बढ़ी है।
हिंदू समाज के लिए निस्वार्थ काम करता आरएसएस राजीव कांत हिंदू समाज के लिए निस्वार्थ काम करता आरएसएस: राजीव कांत संस, गोड्डा: अग्रसेन भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोड्डा के गुरु पूजन का कार्यक्रम शुक्रवार को किया गया। गुरु पूजन कार्यक्रम में गोड्डा नगर के सैकड़ों संघ के स्वयंसेवक उपस्थित हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक राजीव कांत ने कहा कि 1927 से लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने गुरु भगवा ध्वज के सामने गुरु पूजन का कार्यक्रम आयोजन करता आ रहा है। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भगवा ध्वज को ही अपना गुरु मानता है। लगातार 97 वर्ष से हिंदू समाज एवं देश के लिए उक्त संगठन कार्य कर रहा है। आज समाज में अपने कार्य के बदौलत ही समाज में आरएसएस की पहचान बढ़ी है। सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें संघ का स्वयंसेवक निस्वार्थ बुद्धि और निस्वार्थ मनसे हिंदू समाज एवं देश के लिए कार्य करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक अपने गुरु भगवा ध्वज के सामने वर्ष में एक बार गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम करता है, और इसी गुरु दक्षिणा से संघ का कार्य होता है। राजीव कांत जी ने कहा कि संघ का स्वयंसेवक समाज के सभी क्षेत्र में अपने कार्य के बदौलत अपनी अलग पहचान बनाई है। आने वाले समय में संघ अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रही है। देश में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं होगा जहां संघ की की उपस्थिति नहीं होगी ।इस कार्यक्रम में राजीव मेहता, मोती प्रसाद, सुभााष चंद्र यादव, विवेकानंद भारती, मुकेश कुमार, दीवाकर जी, राजेश कुमार झा, कुलवंत सिंह, रवि मोदी आदि उप गोड्डा नगर के कई गणमान्य उपस्थित थे।
0 Comments