Header Ads Widget

भारत का मुक्त व्यापार समझौता किन दो देशों के साथ हो चुका है? (संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया)

भारत का मुक्त व्यापार समझौता किन दो देशों के साथ हो चुका है? (संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया)



इस बार के ऑस्कर के लिए भेजी गई भारतीय फिल्म की कहानी किस अखबार से जुड़ी है? (खबर लहरिया, बुंदेलखंड का महिलाओं द्वारा संचालित अखबार)

• 2 अप्रैल 2022 को कौन सा नवसंवत्सर था? (2079)

दंड प्रक्रिया शिनाख्त विधेयक में क्या बड़ा बदलाव हुआ है? (अपराधियों का बायोमीट्रिक नमूना लिया जा सकेगा जो 75 वर्ष तक सुरक्षित रहेगा)

क्वाड संगठन में कौन देश शामिल हैं? (अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत)

पूर्व प्रधानमंत्रियों का संग्रहालय दिल्ली में कहां बना है? (तीन मूर्ति भवन)

पूर्व प्रधानमंत्रियों के संग्रहालय में किस पीएम की गैलरी नहीं है। (नरेंद्र मोदी)

भारत यूनिकॉर्न का हब बन रहा है। यूनिकॉर्न क्या होता है? (वे स्टार्ट अप जिनकी हैसियत 1 अरब डॉलर से ऊपर होती है)

शार्क टैंक क्या है? (चर्चित टीवी प्रोग्राम, जिसमें जज बने सफल व्यवसायी प्रतियोगी के बिजनेस आइडिया पर निवेश करते हैं।)

केजीएफ की फुल फॉर्म क्या है? (कोलार गोल्ड फील्ड)

आरआरआर की फुल फॉर्म क्या है? (राइज, रोएर, रिवोल्ट)

• 18 अप्रैल को ताजमहल और अन्य स्मारक की सैर मुफ्त क्यों की गई? (विश्व धरोहर दिवस के कारण)

भारत को रूस से कौन सी मिसाइल रक्षा प्रणाली मिलने वाली है? (एस–400)

अभी जीएसटी की दरें क्या हैं? (5,12,18,28)

एक ही सीट से लगातार 9 बार विधायक बनने का रिकॉर्ड किसका है? (सुरेश खन्ना, शाहजहांपुर शहर सीट, यूपी)

नए सेना प्रमुख कौन बने हैं? (मनोज पांडे)

यूपी का पहला आयुष विश्वविद्यालय कहां बन रहा है? (गोरखपुर)

विधान परिषद चुनाव में कौन वोट देता है? (ग्रामीण और शहरी निकाय के प्रतिनिधि, सांसद, विधायक)

किसकी कमी से कार कंपनियां माल की आपूर्ति कम कर पा रही हैं? (सेमीकंडक्टर)

रेबीज की दुनिया की पहली 3 डोज वैक्सीन किसने बनाई है? (भारतीय कंपनी कैडिला द्वारा, 3 डोज 8 दिन में लग जाएंगी)

हिंदी में एमबीबीएस किस मेडिकल कॉलेज में शुरू हो रही है? (गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में अगले सत्र से)

फोर्टीफाइड चावल का क्या मतलब है? (आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन आदि से युक्त चावल, कुपोषण से बचाव के लिए)

राहुल गांधी किसे अपना राजनीतिक गुरु मानते है? (शरद यादव, राजद नेता)

कॉरपोरेट जगत में कामकाजी सप्ताह कितने दिन का करने पर विचार हो रहा है? (4 दिन, 12 घंटे प्रतिदिन काम, 3 दिन छुट्टी)

इनाम किस कारोबार का प्रसिद्ध प्लेटफार्म है? (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट, कृषि वस्तुओं के ऑनलाइन कारोबार लिए केंद्र सरकार का प्लेटफार्म)

गुरु तेग बहादुर सिखों के कौन से नंबर गुरु थे? (9वें)

किस पार्टी के झंडे से हंसिया और हथौड़ा हटाया जा रहा है? (फॉरवर्ड ब्लॉक, अब लाल बैकग्राउंड में बाघ की तस्वीर होगी)

वह कौन सा स्वदेशी विमान है जिससे पहली कमर्शियल उड़ान भरी गई है? (डोर्नियर 228)

खालसा का क्या अर्थ है? (खालिस, शुद्ध)

इस वित्त वर्ष में 75 जिलों में 75 डीबीयू शाखाएं खोली जानी हैं। डीबीयू की फुल फॉर्म क्या है? (डिजिटल बैंकिंग यूनिट यानी इनमें कोई ऑफलाइन काम नही, सब कुछ ऑनलाइन)

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2021 की वृक्ष नगरी भारत का कौन सा शहर चुना गया है? (मुंबई)

सभी विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले की आयु क्या तय की गई है? (छह वर्ष)

किस भारतीय को इस बार का ग्रैमी अवार्ड मिला है? (रिकी केज, बेस्ट न्यू एज एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए)

आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक का रिकॉर्ड किसका है? (अमित मिश्रा, 3 बार)

डब्लूएचओ का वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र कहां खोला गया है? (जाम नगर, गुजरात)

डब्लूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधोनम के अनुरोध पर पीएम मोदी ने उनका भारतीय नाम क्या रखा? (तुलसी भाई)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ऐसा क्या फैसला हुआ है जो भारत के लिए झटका है? (कुश्ती, तीरंदाजी, निशानबाजी की प्रतियोगिता नही होंगी)

यूपी में कौन सा नया सुरक्षा बल गठित किया गया है? (यूपीएसएसएफ यानी उप्र विशेष सुरक्षा बल)

कोलोकेशन घोटाला किस क्षेत्र से संबंधित है? (शेयर बाजार से संबंधित, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में शेयर बाजार से जुड़ी सूचनाएं दलालों के सर्वर पर कुछ पहले पहुंच जाती थीं)

आर्थिक क्षेत्र में सरकार का नया प्लग एंड प्ले मॉडल क्या है? (उद्यमियों को सभी सुविधाएं देना, उन्हें बस कच्चा माल लाकर उत्पादन करना होता है।)

नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष कौन बनाए गए हैं? (सुमन कुमार बेरी, राजीव कुमार की जगह)

ओमिक्रोन के नए वेरिएंट का नाम क्या है? (एक्सई)

रिलायंस रिटेल और फ्यूचर रिटेल का 24,713 करोड़ रुपए का सौदा रद्द ही गया। फ्यूचर रिटेल के स्टोर का लोकप्रिय नाम क्या है? (बिग बाजार)

केंद्र सरकार के 2016 से शुरू चर्चित अंतरराष्ट्रीय विचार विमर्श के मंच का नाम 'रायसीना डायलॉग' क्यों रखा गया है? (नई दिल्ली रायसीना नामक पहाड़ी को काटकर बनाई गई है।)

सरकार की स्वनिधि योजना किससे संबंधित है? (रेहड़ी, पटरी वाले स्ट्रीट वेंडर को लोन के लिए, 2020 में शुरू, 2024 तक बढ़ाई गई।)

फिनटेक सेक्टर में कौन सी कंपनियां आती हैं?(टेक्नोलॉजी के जरिए वित्तीय लेनदेन करने वाली कंपनियां, जैसे पेटीएम, फोनपे आदि)

वे कौन चित्रकार हैं जिन्होंने चित्रों में पहली बार देवताओं को मानवीय रूप दिया? (राजा रवि वर्मा)

ऑकस संगठन में कौन देश शामिल हैं? (ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका)

अफस्पा कानून क्या है? (आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट, देश के अशांत क्षेत्र जैसे कश्मीर, उत्तर पूर्व में लगाया गया। अब पूर्वोत्तर राज्यों के अनेक इलाकों से हटाया गया है। इसमें सुरक्षा बलों को तलाशी, गिरफ्तारी आदि के असीमित अधिकार मिलते हैं।)

नार्डिक देश कौन कहलाते हैं? (उत्तरी यूरोप के देश स्वीडन, फिनलैंड, डेनमार्क, नार्वे, आइसलैंड। ये हैप्पीनेस सुपर पावर भी कहलाते हैं। पीएम ने इन देशों के प्रमुखों के साथ पिछले दिनों शिखर वार्ता की।)

 

Post a Comment

0 Comments